बरेली

राष्ट्रीय युवा दिवस: छावनी परिषद की मिनी मैराथन, 872 धावकों ने लगाई दौड़, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बरेली छावनी परिषद की ओर से सोमवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।

2 min read
Jan 12, 2026

बरेली। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बरेली छावनी परिषद की ओर से सोमवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेजर गगनदीप सिंह और छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने दीप प्रज्वलित कर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मीडिया को जानकारी देते हुए छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने बताया कि यह मिनी मैराथन विकसित भारत–2047 और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित की गई है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना है।

13 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 872 धावकों ने लिया भाग

पांच किलोमीटर लंबी इस मिनी मैराथन में 13 से 60 वर्ष आयु वर्ग के कुल 872 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग जिसमें 13 से 18 वर्ष, 19 से 40 वर्ष और 41 से 60 वर्ष में महिला व पुरुष श्रेणियों में विभाजित किया गया। मैराथन में सेना के अधिकारी और जवान, पुलिस कर्मी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर समेत अन्य जिलों और मंडलों से भी प्रतिभागी शामिल हुए।

निर्धारित मार्ग से होकर स्टेडियम पर हुआ समापन

डॉ. तनु जैन ने बताया कि मैराथन की शुरुआत मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम से हुई। दौड़ युगवीणा चौक, पहलवान बाबा मंदिर, बिशप सीनियर सेकेंडरी चौक, कारगिल चौक, शहीद चौक, गेस्ट हाउस, सोल्जर चौक, पहलवान बाबा चौक और युगवीणा चौक से होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई।

विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

मिनी मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 2,500 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1,500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और आयोजन को सफल बनाने में छावनी परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Also Read
View All
यूपी में वकीलों और टोलकर्मियों में फिर भिड़ंत, महिला वकील समेत तीन को टोलकर्मियों ने जमकर पीटा…सूचना के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस

सांवले रंग की ऐसी सजा? शारीरिक संबंध न बनाने से भी नाखुश थी पत्नी, हाथरस में दुल्हन ने एक महीने बाद छोड़ा पति

अग्निहोत्री ने खोले विरोध के पत्ते, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद महाआंदोलन और दिल्ली कूच का ऐलान

भदोही नाम विवाद पर मायावती का हमला: बोलीं- नाम बदलना नहीं, नीयत बदलना जरूरी; भाजपा-सपा पर साधा निशाना

योगी दरबार तक पहुंची बरेली के युवाओं की आवाज़, मुख्यमंत्री से मिले युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना

अगली खबर