बरेली

PCS अफसर ज्योति मौर्य के मामले ने पकड़ा तूल, नेहा सिंह राठौड़ के बयान से मचा घमासान

PCS officer Jyoti Maurya Case: बरेली की शुगर मिल में जीएम ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच लड़ाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं की दौर जारी है। अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपने बयान से फिर इसे हवा दे दी है।

3 min read
Jul 07, 2023
Neha Singh Rathore statement case of PCS officer Jyoti Maurya

PCS officer Jyoti Maurya Case: बरेली की शुगर मिल में जीएम ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच लड़ाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं की दौर जारी है। अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपने बयान से फिर इसे हवा दे दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कोई ज्योति मौर्य के समर्थन और आलोक मौर्य के विरोध में अपनी बात कर रहा है तो कोई ज्योति मौर्य के विरोध और आलोक मौर्य के समर्थन में पोस्ट लिख रहा है। वहीं पीसीएस अफसर के पति आलोक का आरोप है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध हैं। आलोक मौर्य का आरोप है कि उनकी पत्नी ज्योति ने अपने प्रेमी मनीष दुबे के साथ मिलकर उसके हत्या की साजिश रची है।

इन सब के बीच इस पूरे विवाद पर अब ‘यूपी में का बा’ गाने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के कैमूर जिले में उन्होंने कहा कि जिस तरह से ज्योति मौर्य की चर्चाएं हो रही हैं, इसी तरह से मनीष दुबे की चर्चाएं भी होनी चाहिए।

लड़कियां ही हर समय चर्चाओं की पात्र क्यों बनती है? लोक गायिका ने कहा कि अगर ज्योति मौर्य शादीशुदा है तो मनीष दुबे भी शादीशुदा है, जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है. अगर ज्योति मौर्य अपने पति के साथ चीट की है तो मनीष दुबे भी अपने पत्नी के साथ चीट कर रहा है।

नेहा सिंह राठौड़ ने कहा, “रही बात आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की तो आलोक मौर्य ने झूठ बोलकर अपनी शादी ज्योति मौर्य से की थी, बता कर कि वह ग्राम पंचायत अधिकारी है। लेकिन शादी के बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। शादी की नींव अगर झूठ पर टिकी हो तो वह ज्यादा दिन चल भी नहीं सकती है।”

नेहा ने आगे कहा “ऐसा नहीं है कि सभी लड़कियां गलत होती हैं। अगर शादीशुदा लड़कियों को मायके से भी दबाव रहता है। काफी दान दहेज देकर शादी की जाती है। अगर ज्योति मौर्य को आलोक के ग्राम पंचायत अधिकारी नहीं होने की बात शादी के बाद पता चली होगी है, तो वह दबाव में कुछ नहीं बोल पाई होगी। लेकिन ज्योति मौर्य से ज्यादा गलती उनके पति आलोक मौर्य ने की है। पहली गलती आलोक ने की है तो दूसरी गलती ज्योति मौर्य ने की है।”

दोनों के बीच कैसे शुरू हुआ विवाद?
यूपी के प्रयागराज में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर आलोक मौर्य कार्यरत हैं। आलोक मौर्य की पत्नी ज्योति मौर्य वर्तमान में बरेली के शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। आलोक मौर्या के मुताबिक, साल 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वालीं ज्योति मौर्य के साथ से हुई थी। साल 2015 में ज्योति मौर्य ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। पति आलोक मौर्य का आरोप है कि साल 2020 से उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध है।

आलोक ने अपनी पत्नी ज्योति पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। पति आलोक का आरोप है कि शादी के बाद उसने ज्योति को पढ़ाने में काफी पैसा खर्च किया। जब ज्योति यूपीपीएससी में चयनित होकर अधिकारी बन गई तो उसने धोखा दे दिया। वहीं, ज्योति ने पति आलोक मौर्य और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्योति ने आरोप लगाया है कि आलोक ने उनसे 50 लाख रुपये और घर की मांग की। एसडीएम ज्योति मौर्य ने अब आलोक मौर्य से तलाक मांगा है।

Published on:
07 Jul 2023 11:53 am
Also Read
View All
बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच