बरेली

बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले किन्नर को 20 साल की सजा, जाने मामला

टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाकर सात साल की नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले कथित किन्नर को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

less than 1 minute read
Dec 09, 2024

बरेली। टीवी दिखाने के बहाने घर बुलाकर सात साल की नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले कथित किन्नर को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। वहीं आरोपी को 12 हजार रुपये का दंड भी भरना होगा। कोर्ट से इंसाफ मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताई।

दो साल पहले बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

मीरगंज क्षेत्र के इस्लामियां स्कूल निवासी फरीन किन्नर पुत्र जमील अहमद ने मार्च 2022 में कस्बे की ही एक सात साल की नाबालिग बच्ची को टीवी दिखाने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया। उसके बाद बच्ची को पूरी तरह से डरा-धमका दिया था कि अगर घटना की जानकारी किसी को हुई तो जान से मार देगा। बच्ची से आपबीती अपनी मां को बताई उसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

21 साल सजा और 12 हजार जुर्माना भरेगा आरोपी

कोर्ट ने आरोपी किन्नर फरीन को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी को एक साल की बढ़ती सजा और 12 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। पीड़ित परिवार को दो साल बाद इंसाफ मिला। इसके बाद परिवार में खुशी है।

टीम में ये लोग शामिल

आरोपी किन्नर को सजा दिलाने में एसपी सिटी मानुष पारीक, कोर्ट के विषेश अभियोजक राजीव कुमार, विवेचक दयाशंकर, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल राहुल गोस्वामी और महिला कांस्टेबल रीता सिंह शामिल हैं।

Also Read
View All

अगली खबर