एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 16 वारण्टियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूर्व सभासद समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। ये सभी अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कोर्ट से वारंट जारी थे।
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 16 वारण्टियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूर्व सभासद समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। ये सभी अपराधी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कोर्ट से वारंट जारी थे।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अलग-अलग थानों की टीमों को लगाया। हर थाने की टीम ने अपने-अपने इलाके में छिपे अपराधियों की तलाश कर उन्हें पकड़ा और कोर्ट में पेश किया।
बारादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वारण्टियों को दबोचा, जिसमें इसरार उर्फ कल्लू, महावीर जाटव, दीपक उर्फ मक्खी और राजेश सागर। ये सभी एजाजनगर, डोहरा और संजय नगर इलाके से पकड़े गए। इसके अलावा भोजीपुरा पुलिस ने भी तीन आरोपियों दिनेश, संजू और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया। वहीं हाफिजगंज पुलिस ने रिठौरा और सदरपुर से तीन वारण्टियों पूर्व सभासद अब्दुल हलीम उर्फ गरीब अहमद, तौफीक और राम सिंह को गिरफ्तार किया है।
बहेड़ी पुलिस ने अंगनलाल को, क्योलड़िया पुलिस ने जवेदा से कन्हैया उर्फ निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया। बिथरी चैनपुर पुलिस ने भी बेनीपुर सादात और तैय्यतपुर से चार फरार आरोपियों सोनू, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह और इसरार को गिरफ्तार किया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा। फरार चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा ताकि आमजन को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल मिल सके।