बरेली

कबाड़े की दुकान की आड़ में चल रहा था अफीम का धंधा, 35 लाख की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब तक फैला नेटवर्क

जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। भमोरा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3.5 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी इसे पंजाब की पार्टी को सप्लाई करने की फिराक में थे।

less than 1 minute read
Dec 31, 2025
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर

बरेली। जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। भमोरा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3.5 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी इसे पंजाब की पार्टी को सप्लाई करने की फिराक में थे।

मंगलवार रात मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने मकरंदपुर हनुमान मंदिर चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। चंपतपुर जाने वाली सड़क पर दो युवकों की संदिग्ध हरकतों ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया। घेराबंदी कर जब तलाशी ली गई तो दोनों के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

कबाड़े की दुकान से नशे का खेल

पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैसल खान उर्फ अर्शी और आलिम के रूप में हुई है, दोनों बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में फैसल ने बताया कि वह कबाड़े की दुकान चलाता है और वहीं से यह नशे का सौदा शुरू हुआ। दोनों ने ज्ञान नाम के शख्स से डेढ़ लाख रुपये किलो के हिसाब से अफीम खरीदी थी। अब इसे पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी।

नकदी और मोबाइल भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3650 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं मोबाइलों के जरिए नशे के सौदे तय किए जाते थे। फरार आरोपी ज्ञान की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच और तेज की जाएगी।

Also Read
View All
पानी को लेकर हुआ झगड़ा… चलती ट्रेन से प्रेमी ने दे दिया धक्का, कटकर दो टुकड़ों में बंटी महिला

भ्रष्टाचार के दो चेहरे बेनकाब, मदरसा वेतन कांड समेत 14 आरोपों पर संयुक्त निदेशक बर्खास्त, सहकारिता अफसर पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर

क्रिकेट देख रहे परिवार के घर के दरवाजे पर बदमाशों ने झोंका फायर, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा दहशत का मंजर

पूर्णागिरी धाम जाने वालों के लिए राहत… बरेली होकर चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, 6 मार्च से शुरू होगा संचालन

यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे अलंकार अग्निहोत्री, बोले– 50-60 फीसदी कोर वोटर हमारे साथ, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

अगली खबर