बरेली

झारखंड से लाकर बरेली स्कूटी से सप्लाई कर रहे थे 37.5 लाख की अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार

थाना इज्जतनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 37 लाख रुपये की 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Nov 22, 2024

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 37 लाख रुपये की 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक स्कूटी जब्त की है। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस तीसरे युवक की तलाश में जुटी है।

शाहजंहापुर अफीम ले जाते समय पुलिस ने दबोचा

भमौरा के चाणपुर के रहने वाले गनपत और सुमित समेत तीन तस्कर शुक्रवार को अफीम लेकर डालचंद के घर से विलयधाम होते हुए शाहजंहापुर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारकर दो का पकड़ लिया और तीसरा मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने बताया कि झारखण्ड से अफीम लाने का कार्य वीरु उर्फ वीरपाल तथा डालचंद करते थे। यहां सप्लाई का काम गनपत व सुमित वर्मा का था। वह स्कूटी और ट्रेन के सहारे अफीम की सप्लाई करते थे।

दोस्त और बेटे के साथ मिलकर करता था काम

पूछताछ में गनपत ने बताया कि भमौरा के सरदार नगर में उसकी नर्सरी है। इसकी आड़ में वह अपने बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर अफीम का व्यापार भी करता था। गनपत का उसका लड़का वीरु उर्फ वीरपाल अपने सगे रिश्तेदार डालचंद के साथ झारखण्ड राज्य के गिरडीह से अफीम खरीदकर ट्रेन व रोडवेज यातायात के साधन बदल.बदल कर कम कीमत में लाया जाता है। यहाँ लाकर उसमें कट व पावर पाउडर मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाकर महंगे दामों में पंजाब व अन्य स्थानों पर रेलवे व खुद के साधन से सप्लाई की जाती है।

झारखंड से लाकर बरेली बेचते थे अफीम

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की की पहचान गनपत और सुमित वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 37 लाख 50 हजार रुपये है। यह आरोपी अफीम को झारखंड से लाकर बरेली में बेचते थे। यह लोग नेपाल का सिम कार्ड पर व्हाट्सएप एक्टिवेट कर आपस में बातचीत करते थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर