बरेली

पालतू कुत्ते को जहर पिलाकर खुद भी निगला सल्फास, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने किराए के मकान में बंद कमरे के भीतर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
Apr 21, 2026
Feature image

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने किराए के मकान में बंद कमरे के भीतर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह रही कि उसने अपने पालतू कुत्ते को भी जहर देकर मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम के मुताबिक धीरज चंदन ने शाम करीब सवा पांच बजे सूचना दी कि उनका मौसेरा भाई निखिल अरोरा (33) डेलापीर में किराए के मकान में रहता था। वह रोजाना उनके घर खाना खाने आता था, लेकिन उस दिन न आने और फोन न उठाने पर परिजन उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल सौरव कुमार ने वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर निखिल मृत अवस्था में पड़ा मिला।

कमरे से मिले सल्फास के सुराग, छाछ में जहर मिलाने की आशंका

पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच शुरू की। कमरे की तलाशी में छाछ के दो सील पैकेट, एक खाली पैकेट और सल्फास की खाली डिब्बी बरामद हुई। पास में ही युवक का पालतू कुत्ता भी मृत मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि निखिल ने छाछ में सल्फास मिलाकर खुद सेवन किया और कुत्ते को भी वही पिला दिया।

कुत्ते से था गहरा लगाव, उसी के लिए उठाया खौफनाक कदम

पड़ोसियों के अनुसार निखिल अपने पालतू कुत्ते से बेहद लगाव रखता था। आशंका जताई जा रही है कि अपनी मौत के बाद कुत्ते के भविष्य को लेकर चिंतित होकर उसने उसे भी जहर दे दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क