एलपीजी संकट के बीच अब पीएनजी कंपनियों ने बड़ा दांव खेल दिया है। जिले में सीयूजीएल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने 30-31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा नए उपभोक्ता जोड़ने के लिए ऑफर की बौछार कर दी है।
बरेली। एलपीजी संकट के बीच अब पीएनजी कंपनियों ने बड़ा दांव खेल दिया है। जिले में सीयूजीएल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने 30-31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा नए उपभोक्ता जोड़ने के लिए ऑफर की बौछार कर दी है। हालात ये हैं कि गैस की टेंशन से जूझ रहे लोग तेजी से पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं और कंपनियां इस मौके को पूरी तरह भुनाने में जुट गई हैं।
जिले में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। रोजाना नए कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कंपनियां भी तेजी से अपने कंज्यूमर बेस को बढ़ाने में जुट गई हैं।
सीयूजीएल ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मोबाइल एप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। अगर आपके इलाके में पाइपलाइन बिछी है तो बिना दफ्तर जाए ऑनलाइन आवेदन और भुगतान कर सकते हैं। 31 मार्च 2026 तक इस सुविधा पर खास ऑफर भी दिया जा रहा है।
नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए कंपनियां आकर्षक ऑफर दे रही हैं।
इन ऑफर्स ने लोगों को तेजी से पीएनजी की ओर आकर्षित किया है।
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने आंवला में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है और अब कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 400-450 उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नवाबगंज में भी विस्तार किया जाएगा।
सीयूजीएल नए कनेक्शन के साथ-साथ पुराने बकायेदारों से वसूली पर भी फोकस कर रहा है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल के कारण कट गए हैं, वे बिल जमा करते ही 24 घंटे के भीतर फिर से कनेक्शन शुरू करा सकते हैं।
फिलहाल शहर में करीब 51 हजार घरेलू और 180 कॉमर्शियल पीएनजी कनेक्शन हैं। कंपनियों का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक इस संख्या में बड़ा इजाफा किया जाए। इसके लिए हर स्तर पर प्रचार और ऑफर अभियान चलाया जा रहा है।
एलपीजी संकट ने जहां आम जनता को परेशान किया, वहीं पीएनजी कंपनियों के लिए यह बड़ा मौका बन गया है। ऑफर, आसान प्रक्रिया और सस्ती सुविधा के जरिए कंपनियां अब गैस बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही हैं।