बरेली

नाबालिग बहनों से गैंगरेप कर एमएमएस वायरल करने वाले 6 दरिंदे गिरफ्तार, दो फरार

विवेचना में तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए जिसके बाद पुलिस ने आठ में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Nov 23, 2019
नाबालिग बहनों से गैंगरेप कर एमएमएस वायरल करने वाले 6 दरिंदे गिरफ्तार, दो फरार
नाबालिग बहनों से गैंगरेप कर एमएमएस वायरल करने वाले 6 दरिंदे गिरफ्तार, दो फरार

बरेली। बहेड़ी इलाके में नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म कर एमएमएस वायरल करने वाले छह दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना में तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए जिसके बाद पुलिस ने आठ में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा और मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

क्या था मामला
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि 17 नवंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय भांजी दवा लेने गई थी। गाँव जाम खजूर के रास्ते में एक व्यक्ति ने दोनों को रोक लिया और तमंचा दिखा कर धमकाया और खींच कर पास के खेत में ले गया जहाँ पर वसीम, सावेज खान, अख़लाक़ खान, आरिफ खान और आमिर ने दोनों के साथ गैंग रेप किया और वीडियो बना लिया। बाद में आरोपियों ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया।

दो आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो तीन अन्य लोगों के भी नाम सामने आए। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों मको थाने बुला लिया जिसके बाद एक एक कर पांचो आरोपी थाने पहुंच गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम के साथ ही अख़लाक़, शाबेज खान, आरिफ और आमिर को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल करने वाले जोयब को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले में अभी दो आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि मामले में छह लोगों को पकड़ा गया है जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Published on:
23 Nov 2019 11:00 am