बरेली

बिहार जा रही 15 लाख की अवैध शराब बरामद- देखें वीडियो

पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में परवल (लाई )के कट्टो के नीचे छिपा कर शराब ले जाई जा रही थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 5:00 PM IST
Police recovered illegal liquor worth Rs 15 lakh
बिहार जा रही 15 लाख की अवैध शराब बरामद- देखें वीडियो

बरेली। सीबीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 15 लाख रूपये कीमत की हरियाणा की शराब बरामद की है। शराब ट्रक में छिपाकर कर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 438 पेटी शराब के साथ ही ट्रक बरामद किया है और दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में परवल (लाई )के कट्टो के नीचे छिपा कर शराब ले जाई जा रही थी।

illegal liquor worth Rs 15 lakh" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/18/img-20190618-wa0035_4725655-m.jpg">

बिहार में शराब बंदी के बाद दूसरे प्रदेशों से शराब की सप्लाई बिहार में की जाती है। हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप बरेली की सीबीगंज पुलिस ने पकड़ी है। नेशनल हाइवे 24 पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक की तलाशी लेने पर लाइ के कट्टों के नीचे भारी तादात में शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले बलबिंदर और हैप्पी को मौके से गिरफ्तार किया है।

Published on: