बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामपाल सिंह उर्फ आरपी सिंह की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3.21 करोड़ की संपत्तियों को ईडी ने जब्त कर लिया
बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामपाल सिंह उर्फ आरपी सिंह की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3.21 करोड़ की संपत्तियों को ईडी ने जब्त कर लिया । ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदायूं और बरेली में आरपी सिंह चैरिटेबल की भूमी और दो मंजिला आवासीय भवन को जब्त किया
ये था मामला
डॉ. आरपी सिंह पर आरोप था। कि मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे। इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में दोषी पाए गए। साथ ही जांच में पाया गया कि विश्वविद्यालय की कई प्रक्रियों और मानदंडों को उल्लंघन करने पर सरकार का 3.64 करोड़ का नुकसान हुआ।
इसके अलावा भी आरपी सिंह पहले भी कई विवादों में घिरे हैं। मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपित बनने से पहले बरेली कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर आरोप लगे थे। उस दौरान ड़ॉ आरपी सिंह पर एक करोड़ की गड़बड़ी का आरोप था। आरपी सिंह ने जो खर्च किए, उसका कोई लेखा जोखा नहीं था। बिलों में हेरा की। साथ ही उनके करीबियों को एडवांस पेमेंट के नाम पर रेवड़ी बांटने का आरोप के साथ ही कई लाख रुपये गोपनीय मद के नाम पर खर्च का कोई हिसाब नहीं दिया गया।