बरेली

बरेली के इन होटलों में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

बारादरी पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुये सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से15 वर्षीय किशोरी को भी बरामद किया गया है। गिरोह नाबालिग लड़कियों को खरीदकर उन्हें शहर के कई होटलों में ग्राहकों के पास भेजता था।

2 min read
Mar 14, 2026

बरेली। बारादरी पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुये सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से15 वर्षीय किशोरी को भी बरामद किया गया है। गिरोह नाबालिग लड़कियों को खरीदकर उन्हें शहर के कई होटलों में ग्राहकों के पास भेजता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड और तीन मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

स्टेशन पर मिला झांसा, बरेली लाकर बेच दी गई किशोरी

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़िता वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली है। जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। वाराणसी रेलवे जंक्शन पर उसकी मुलाकात रिया नाम की महिला से हुई, जिसने उसे अपने पास रखा और बाद में बरेली लाकर गिरोह की सरगना बबली खान उर्फ नेहा यादव को बेच दिया। इसके बाद बबली और उसके साथियों ने किशोरी को देह व्यापार के जाल में फंसा दिया।

शहर के चार होटलों से जुड़ा था गिरोह का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि चनेहटी, लाल फाटक के पास रहने वाली बबली और उसकी सहयोगी जसलीन कौर सेक्स रैकेट संचालित करती थीं। गिरोह के संपर्क शहर के कई होटलों तक फैले हुए थे। पुलिस के अनुसार भू माफिया के होटल समेत चार होटलों में ग्राहकों को बुलाया जाता था। किशोरी को उनके पास भेजा जाता था। आरोपी उसे अपने घर में बंद रखते थे और बाद में स्कूटी से होटल तक पहुंचाते थे, ताकि वह भाग न सके।

कई बार भागने की कोशिश, मगर हर बार असफल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कई बार इस नरक से निकलने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन गिरोह के लोग लगातार निगरानी रखते थे। आरोपी उसके आसपास रहते थे और हर गतिविधि पर नजर रखते थे, जिससे वह भाग नहीं पाती थी। इस दौरान उससे लगातार शारीरिक शोषण कराया जाता रहा।

नाबालिग को बालिग दिखाने के लिए बनवाया फर्जी आधार

गिरोह ने पुलिस जांच से बचने के लिए पीड़िता के दस्तावेजों में भी हेरफेर किया। आरोपियों ने जन सेवा केंद्र संचालक से मिलकर आधार कार्ड में जन्मतिथि बदल दी। असली जन्म वर्ष 2011 की जगह 2007 दर्ज कराया गया, ताकि किशोरी को बालिग दिखाकर होटल में कमरा लिया जा सके और ग्राहकों के सामने पेश किया जा सके।

टॉयलेट के बहाने भागकर पहुंची थाने

13 मार्च 2026 की देर रात किशोरी किसी तरह होटल से टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर बाहर निकली और सीधे थाना बारादरी पहुंच गई। डरी-सहमी हालत में उसने पुलिस को पूरे रैकेट की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।

इन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने इस मामले में 40 वर्षीय बबली पत्नी खलील खान निवासी चनेहटी थाना कैंट, 29 वर्षीय विनोद यादव पुत्र रूम सिंह निवासी कुइयांखेड़ा थाना फरीदपुर, 36 वर्षीय जसलीन कौर पत्नी स्व अमरजीत सिंह निवासी कल्लू वाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर और 34 वर्षीय दुर्गालावती पुत्री अग्नी बहादुर लावती निवासी नेपाल के याशोका जिला पांचथर कुमायत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम में ये शामिल

इस कार्रवाई के दौरान बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे, दरोगा ब्रह्मपाल सिंह, महावीर सिंह, रितु राठी, हेड कांस्टेबल चेतन सिंह, बृजेश सिंह और गुलशन शामिल रहीं।

Also Read
View All
बरेली में बिखरे कश्मीर-बनारस के रंग… हैंडलूम मेले में सजे देशभर के पारंपरिक वस्त्र, सांसद ने किया शुभारंभ

गैस सिलेंडर नहीं मिला तो चूल्हे पर बन रहा था खाना… अचानक फटा कुकर, चार लोग झुलसे, बच्चे की हालत नाजुक

कड़े सुरक्षा घेरे में 19 केंद्रों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, 8160 में से 6047 अभ्यर्थी पहुंचे, जूते-मोजे उतरवाकर हुई तलाशी

सिलेंडरों के लिए मची हाहाकार… बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, शिकायत का हेल्पलाइन नंबर भी बंद

वाराणसी की किशोरी को बेचकर बरेली में देह व्यापार में धकेला, होटल से भागकर पहुंची पुलिस के पास… नेपाली महिला समेत चार गिरफ्तार

अगली खबर