बरेली

जंक्शन चौकी के सामने सरेआम गुंडागर्दी, कार सवारों ने नशे में धुत दो युवकों को पीटा, वीडियो वायरल

कोतवाली क्षेत्र स्थित जंक्शन चौकी के सामने शनिवार शाम कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीच सड़क गुंडागर्दी का शर्मनाक नजारा देखने को मिला। शराब के नशे में धुत दो स्कूटी सवार युवकों ने दूसरे युवक की कार को टक्कर मार दी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और कार सवार युवकों ने बीच सड़क पर दोनों युवकों को गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

less than 1 minute read
Jun 08, 2025
स्कूटी सवारों को पीटते कार सवार (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। कोतवाली क्षेत्र स्थित जंक्शन चौकी के सामने शनिवार शाम कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीच सड़क गुंडागर्दी का शर्मनाक नजारा देखने को मिला। शराब के नशे में धुत दो स्कूटी सवार युवकों ने दूसरे युवक की कार को टक्कर मार दी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और कार सवार युवकों ने बीच सड़क पर दोनों युवकों को गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

राहगीरों ने पूरी घटना मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार सवार युवकों ने पीड़ितों को सड़क पर गिराकर जमकर पीटा, लेकिन तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। हैरत की बात यह रही कि पूरी घटना जंक्शन चौकी के पास हुई।

व्यापारी पर हमले का आरोप

बारादरी क्षेत्र के स्टेडियम रोड स्थित आशापुरम कॉलोनी निवासी शिवम साहनी पुत्र कमल दिल्ली में अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान जंक्शन चौकी के सामने दो स्कूटी सवार युवकों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हुई कहासुनी अचानक इतनी बढ़ गई कि शिवम और उसके साथी कार से उतरे और दोनों स्कूटी सवार युवकों को बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटने लगे।

आरोपी पुलिस की हिरासत में

वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी शिवम साहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। अन्य हमलावरों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
बरेली SSP ने जारी किया चौकी प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड, टॉप-10 को इनाम, फिसड्डियों को चेतावनी

बरेली में पेपर लीक और कॉकरोच पार्टी पर बोले मंत्री भूपेंद्र चौधरी, विकास योजनाओं की समीक्षा कर विपक्ष को घेरा

बरेली के फाइव स्टार होटल से ग्राहकों का सीक्रेट डेटा चोरी,  कर्मचारी फरार, सिस्टम से सबूत भी मिटाए, मैनेजमेंट में खलबली

अतीक अहमद के गुर्गे लाला गद्दी ने की फायरिंग तो बदला नाम; किस मामले में होटल ताज दिल्ली दरबार के मालिक का भाई गिरफ्तार

कौन हैं वो 18 चेहरे जिनकी बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, मंत्री के रिश्तेदार और हनुमान दल नेता के हत्यारोपी पर बड़ी कार्रवाई