बरेली

बरेली कॉलेज में एलएलबी छात्र के साथ रैगिंग, इस पार्टी के छात्र नेता पर लगे गंभीर आरोप

Highlights - प्रगतिशील समाजवादी छात्र सभा के राशिद मेवाती समेत कई छात्रों पर लगा रैगिंग का आरोप - एंटी रैगिंग कमेटी कमेटी के पास पहुंचा रैगिंग का मामला - बरेली कॉलेज में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात

2 min read
Dec 04, 2020
ragging-case.jpg

बरेली. बरेली कॉलेज में एलएलबी छात्र से रैगिंग की घटना के बाद कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया। शुक्रवार सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स परिसर का दौरा करती नजर आई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी छात्र को भी तलाश किया, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा। वहीं, अब यह मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कमेटी पीड़ित छात्र के साथ घटना के दौरान मौजूद शिक्षकों और कर्मियों के बयान दर्ज करेगी।

दरअसल, यह घटना गुरुवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की क्लास चल रही थी। शिक्षिका प्रियदर्शिनी रावत छात्रों की क्लास ले रही थीं। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी छात्र सभा के राशिद मेवाती दर्जनभर साथियों के साथ क्लास में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान राशिद ने छात्र-छात्राओं से परिचय लेना शुरू कर दिया। इस दौरान एक छात्र वंश चतुर्वेदी ने छात्र नेता से ही उसका नाम और सेमेस्टर के बारे पूछ लिया। इस पर छात्र नेता राशिद आग-बबूला हो गया। सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे मामले को शांत करा दिया।

पीड़ित छात्र का आरोप है कि जैसे ही क्लास खत्म हुई तो राशिद ने अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की और गला दबा दिया। पीड़ित छात्र वंश ने इस मामले में लिखित शिकायत प्राचार्य से की है। वहीं, आरोपी छात्र राशिद मेवाती का कहना है कि कुछ छात्र आपस में लड़ रहे थे, वह सिर्फ बीच-बचाव करने गया था। मारपीट की बात गलत है।

इस संबंध में बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि रैगिंग की घटना से पहले क्लास के बीच छात्रों में विवाद हुआ था। दो और छात्रों के नाम सामने आए हैं। एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच करेगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Published on:
04 Dec 2020 06:07 pm
Also Read
View All
पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा