बरेली

आज जारी होगा बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, यहाँ देखें परिणाम

रिजल्ट जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनका परीक्षण करने के बाद रैंक जारी कर दी जाएगी।

less than 1 minute read
May 21, 2019
Feature image

बरेली। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी आज बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर देगी। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा का परिणाम उपलब्ध होगा। आंसर की भी आज ही जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट में अभ्यर्थियों को उनके अंक तो पता चल जाएंगे लेकिन रैंक के लिए एक सप्ताह का इंताजर करना होगा। रिजल्ट जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनका परीक्षण करने के बाद रैंक जारी कर दी जाएगी।

एक जून से होगी काउंसलिंग

इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी को मिली है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल को किया गया था। मंगलवार को प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों के फर्स्ट पेपर, सेकेण्ड पेपर और टोटल नंबर वेबसाइट पर डाले जाएंगे। मंगलवार को ही आंसर शीट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट से असंतुष्ट अभ्यर्थियों से यूनिवर्सिटी प्रशासन आपत्तियां लेगा और उनका निस्तारण करने के बाद रैंकवार परिणाम 27 या 28 मई को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद एक जून से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

15 शहरों में हुआ था परीक्षा का आयोजन

इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने किया था। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 6.09 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और प्रदेश के 15 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रवेश परीक्षा में 5.6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
21 May 2019 10:40 am