10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के आगे आकर रोका रास्ता; 100 मीटर तक घसीटी गई

Bareilly News: बरेली में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पति ने कार नहीं रोकी और महिला करीब 100 मीटर तक बोनट पर लटकी रही।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Mohd Danish

Jun 10, 2026

bareilly wife dragged on car bonnet over affair dispute

पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Wife Dragged on Car Bonnet: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कार में जाते देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पति ने कार नहीं रोकी और महिला बोनट से लटकी हुई करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर मचा हड़कंप

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि देवचरा चौराहे पर अचानक हुई इस घटना को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने महिला को चलती कार के बोनट पर लटका देखा तो कई लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में बरेली के सुभाष नगर निवासी 38 वर्षीय गोदावरी ने आरोप लगाया कि उनके 42 वर्षीय पति नेत्रपाल सिंह का उनके पैतृक गांव कटका रमण की रहने वाली 32 वर्षीय साधना के साथ संबंध है। गोदावरी का कहना है कि जब भी वह इस संबंध को लेकर सवाल पूछती थीं, तब उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था।

आमना-सामना बना विवाद की वजह

शिकायत के अनुसार, शनिवार को गोदावरी ने देवचरा चौराहे पर अपने पति को साधना के साथ कार में देखा। यह दृश्य देखते ही उन्होंने कार रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बावजूद नेत्रपाल ने वाहन नहीं रोका और कार आगे बढ़ा दी। इसी दौरान गोदावरी कार के बोनट पर लटक गईं और काफी दूरी तक घिसटती चली गईं।

स्थानीय लोगों ने रोकी कार

घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को रुकवाया और गोदावरी को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते कार नहीं रोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

महिला ने लगाए मारपीट और लूट के आरोप

गोदावरी ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि साधना ने उनके साथ मारपीट की और उनकी सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान उनके चाचा के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।

आरोपों को साधना ने बताया झूठा

दूसरी ओर साधना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह ब्लॉक कार्यालय से लौट रही थीं और नेत्रपाल सिंह से केवल रास्ते में लिफ्ट ली थी। उन्होंने दावा किया कि गोदावरी ने गलतफहमी के आधार पर उन पर आरोप लगाए और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। वायरल फुटेज में महिला को कार के बोनट पर लटका देखा जा सकता है, जिससे पूरे घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई। पुलिस ने वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि गोदावरी की तहरीर के आधार पर नेत्रपाल सिंह और साधना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाने, मारपीट और जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग