बरेली

बस के कंडक्टर ने खरगोश का काटा किराया, वसूल लिए इतने पैसे, रोडवेज ने की कार्रवाई

Bareilly News: यूपी के परिवहन विभाग से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है, जिसमें रोडवेज बस के कंडक्टर ने खरगोश के दो टिकट काट दिए।

less than 1 minute read
Jun 25, 2024
Bareilly News

Bareilly News: रोडवेज बस में बस कंडक्टर ने सफर कर रहे यात्री के साथ पिंजरे में बैठे दो खरगोश के भी दो हाफ टिकट काट दिए। यात्री ने मामले की शिकायत एक्स पर की तो मुख्यालय के अफसर हरकत में आए। बरेली डिपो से पूछताछ हुई और बस कंडक्टर रूट ऑफ कर दिया गया।

परिवहन निगम के परिचालकों को नियमावली की जानकारी नहीं है। यही वजह रही कि बरेली डिपो के एक कंडक्टर ने बस में दो खरगोश को भी टिकट काटकर यात्रा करा दी। इतना ही नहीं, कंडक्टर ने खरगोश को यात्री मानते हुए टिकट भी बना दिया।

सोशल मीडिया पर की बस कंडक्टर की मनमानी की शिकायत

बरेली डिपो की बस बदायूं जा रही थी। बस में यात्री विकेंद्र शर्मा ने एक्स पर बस कंडक्टर की मनमानी की शिकायत की। जहां पिंजरे में खरगोश के दो बच्चे होने पर कंडक्टर ने एक फुल टिकट के आधार पर 75 रुपए का टिकट बना दिया। जबकि एक यात्री से सामान ले जाने के नाम पर 450 रुपए लिए और टिकट भी नहीं दिया। बरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं।

Updated on:
25 Jun 2024 10:17 am
Published on:
25 Jun 2024 10:08 am
Also Read
View All
हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर चार मुकदमे दर्ज, अब तक 55 हो चुकीं एफआईआर, अंडर ग्राउंड हुए धोखेबाज

शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

अगली खबर