बरेली

अलीगढ़ पैसेंजर में तमंचे के बल पर महिलाओं से लूट

गहने और नगदी लूटकर बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर हुए फरार।
2 min read
Oct 30, 2018
robbery
robbery

बरेली। अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में बदमाशों ने धावा बोल दिया और तमंचे के बल पर 15 महिलाओं से लूटपाट कर फरार हो गए। रामगंगा स्टेशन से जंक्शन तक बदमाशों ने लूटपाट की और जंक्शन पर वाशिंग लाइन पर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। फिलहाल जीआरपी वारदात को दबाने में जुटी हुई है और ऐसी किसी भी वारदात से इंकार कर रही है।

15 यात्रियों को लूटा
अलीगढ़ के रहने वाले बलवीर सिंह यादव किच्छा में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर की रात वो अपने परिवार के साथ बरेली आ रहे थे। महिला कोच में वो अकेले पुरुष यात्री थे, जबकि कोच में 18 महिला यात्री सवार थीं। उन्होंने बताया कि आंवला से तीन युवक महिला कोच में सवार हुए। रामगंगा स्टेशन से ट्रेन छूटने पर युवकों ने तमंचे निकाल लिए और महिलाओं के साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से गहने और नगदी लूट लिए। बलवीर की पत्नी नीलम से बदमाशों ने कुंडल, तीन अंगूठी, मोबाइल और 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कोच में सवार 15 महिला यात्रियों को लूटा, तीन महिलाएं लूट का शिकार होने से बच गईं क्योंकि वाशिंग लाइन आ गई और बदमाश चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए।

मामले को दबाने में जुटी जीआरपी
स्टेशन पर यात्रियों ने लूट की सूचना जीआरपी को दी तो जीआरपी ने यात्रियों को पूछताछ में उलझा दिया और चोरी की तहरीर लिखवा ली। जीआरपी मामले को दबाने में लगी थी, लेकिन वेंडरों ने इस घटना को आग की तरह फैला दिया। जीआरपी ने लूट के शिकार एक दम्पत्ति को बुलाया था और उन्हें वाशिंग लाइन और रामगंगा तक ले जाया गया था जिससे कि बदमाशों का सुराग मिल सके। इसकी जानकारी वेंडरों को हुई तो उन्होंने इस घटना को फैला दिया।

Updated on:
30 Oct 2018 10:14 am
Published on:
30 Oct 2018 10:14 am
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा