बरेली

Run For Soldier: सैनिकों के सम्मान में दौड़ा शहर- देखें वीडियो

Run For Soldier का आयोजन कंपनी गार्डन से लेकर चौकी चौराहे तक किया गया जिसमे बरेलियंस ने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई।  
2 min read
Aug 16, 2019
Run For Soldier: City Ran In Honor Of Soldiers
Run For Soldier: सैनिकों के सम्मान में दौड़ा शहर- देखें वीडियो

बरेली। सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को रन फ़ॉर सोल्जर Run For Soldier का आयोजन किया गया। रन फ़ॉर सोल्जर में कारगिल युद्ध मे शहीद हुए सेना के जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ अरुण कुमार सहित तमाम प्रमुख लोग शामिल हुए। रन फ़ॉर सोल्जर का आयोजन कंपनी गार्डन से लेकर चौकी चौराहे तक किया गया जिसमे बरेलियंस ने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई।

ये भी पढ़ें

हुआ सम्मान
बरेली के कुछ युवाओं ने एक पहल करते हुए शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए रन फ़ॉर सोल्जर Run For Soldier का आयोजन किया। इस आयोजन में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कारगिल युद्ध मे शहीद की पत्नी लीलावती को सम्मानित भी किया गया। लीलावती ने बताया कि कि उनका एक ही बेटा है जो आर्मी में है और दो बेटियां है। रन फॉर सोल्जर कार्यक्रम की उन्होंने जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार में सैनिकों का सम्मान बढ़ा

रन फ़ॉर सोल्जर के आयोजन में पहुंचे शहर के भाजपा विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि हमारे देश की रक्षा हमारे सैनिकों द्वारा ही सम्भव है और इस बात को मोदी जी अच्छी तरह समझते है। मोदी जी के समय मे सैनिकों का जितना सम्मान बढ़ा वो पिछले 70 सालों में नही हुआ। पुलवामा का अटैक का बदला मोदी जी ने ऐसा लिया कि पूरी दुनिया ने माना कि हिंदुस्तान एक मजबूत देश है। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे देश जो आतंकवाद को बढ़ावा देते है आज उनके साथ कोई खड़ा नही है।

Published on:
16 Aug 2019 12:46 pm
Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर