बरेली

योगी आदित्यनाथ ने कबीर की मजार पर टोपी नहीं पहनी, तो साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

टोपी विवाद पर बोली साध्वी प्राची, क्या मौलाना तिलक लगाएगा और आरती करेगा

2 min read
Jun 29, 2018
Sadhvi prachi
Sadhvi prachi

बरेली। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बरेली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और महागठबन्धन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को भोंदू कहा तो मौलानाओं को धमकी भरे लहजे में कहा कि क्या वो तिलक लगाएंगे और मंदिर में आरती करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र है। राम मंदिर पर दिए बयान में कहा कि संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बने।

टोपी पहनना सिर्फ नाटक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कबीर की मजार पर टोपी न पहनने पर साध्वी ने मुख्यमंत्री की तारीफ की और कहा कि ये सिर्फ प्रोपोगंडा करते है क्या इनका खुदा, इनका पैगम्बर भगवा टोपी पहनते थे जो ये मोदी और योगी पर प्रेशर डालते है कि जालीदार टोपी पहने।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि क्या मौलाना तिलक लगाने को तैयार है। आज़म खान, ओवैसी, गुलाम नबी आज़ाद ये तिलक लगाने और मंदिर में आरती करने के लिए तैयार है।

राहुल गांधी नहीं बन सकते पीएम
विपक्षी एकता पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर न बने इसके लिए सभी लकड़बग्घे एक हो रहें है और इनमें से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। राहुल गांधी को भोंदू बताते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे भोंदू हैं, जो कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। सोनिया गांधी को सलाह देती हूं कि राहुल युवा नहीं रहे, जल्दी से जल्दी अपनी गृहस्थी बसा लें। प्रधानमंत्री ज़िंदगी में कभी नहीं बन सकते राहुल गांधी।

भव्य राम मंदिर बने
साध्वी प्राची ने कहा कि लव ज़ेहाद अब से नहीं कई वर्षों से चल रहा है, योगी सरकार को लव ज़ेहाद पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लव ज़ेहाद पर कठोर से कठोर कानून बनाना चाहिए। राम मंदिर के सवाल पर साध्वी प्राची का ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर किसी ने अपनी माँ का दूध नही पिया जो राम मंदिर को बनने से रोक पाए, राम मंदिर बनेगा अयोध्या में बनेगा संसार की कोई ताकत उसे रोक नहीं पाएगी। प्रवीण तोगड़िया राम भगत हैं। पीएम से अनुरोध करूंगी जैसे सोमनाथ मंदिर के लिए कानून बनाया था वैसे राम मंदिर के लिए भी संसद में कानून बनाकर भव्य राम मंदिर बनाया जाए।

Published on:
29 Jun 2018 08:10 pm