बरेली

बरेली में ईद-उल-अजहा की नमाज का शेड्यूल तय, ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी मुख्य नमाज

मुस्लिम समाज का दूसरा सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) आगामी 7 जून को परंपरागत उल्लास और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों, दरगाहों व ईदगाह में नमाज का समय तय कर दिया गया है। बरेली की सबसे बड़ी और प्रमुख नमाज ईदगाह बाकरगंज में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी।

2 min read
Jun 05, 2025
बरेली में ईद-उल-अजहा की नमाज का शेड्यूल तय (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। मुस्लिम समाज का दूसरा सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) आगामी 7 जून को परंपरागत उल्लास और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों, दरगाहों व ईदगाह में नमाज का समय तय कर दिया गया है। बरेली की सबसे बड़ी और प्रमुख नमाज ईदगाह बाकरगंज में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी।

इस बार नमाज का सिलसिला तड़के 5:35 बजे बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद से शुरू होगा। इसके बाद अलग-अलग समय पर शहर के दर्जनों इलाकों में नमाज अदा की जाएगी। गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाजियों की सुविधा के मद्देनज़र पहली बार दो शिफ्टों में नमाज का आयोजन होगा—पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे और दूसरी 7:30 बजे अदा की जाएगी। दरगाह आला हज़रत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि ईद की सबसे आखिरी नमाज दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में सुबह 11 बजे अदा की जाएगी।

नमाज के समय इस प्रकार रहेंगे:

5:40 बजे: जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद

6:00 बजे: चौकी चौराहा मस्जिद

6:15 बजे: कांकर टोला की नूरानी मस्जिद

6:30 बजे: दरगाह ताजुश्शरिया, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, थाना किला की शाही मस्जिद, कुतुबखाना, बालजती, स्वाले नगर रोड, कांकर टोला की छः मीनार मस्जिद, ब्रह्मपुरा की सैय्यदो वाली मस्जिद

6:45 बजे: बिहारीपुर राजों का कब्रिस्तान की छोटी मस्जिद

7:00 बजे: दरगाह शाह शराफत मियां सैलानी, बिहार मान नगला की ईदगाह, बड़ी व छोटी मस्जिदें, कटघर, लीची बाग, छीपी टोला, बाग ब्रिगटन सहित अन्य

7:25 बजे: हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद

7:30 बजे: खानकाह-ए-वामिकिया, कुतुबखाना की जहानी मस्जिद, कैंट, भूड़, आनंद विहार, रज़ा कॉलोनी आदि

7:45 बजे: हजियापुर की नाइयों वाली मस्जिद

8:00 बजे: जसोली, घेर जाफर खान, कोतवाली, बांसमंडी, आज़म नगर की प्रमुख मस्जिदें

8:15 बजे: गली मनिहारान की कादरी मस्जिद

8:30 बजे: गुलाब नगर, बिहारीपुर, सुभाष नगर, आज़म नगर, कैंट सदर बाजार आदि

8:45 बजे: कचहरी वाली मस्जिद

9:00 बजे: खानकाह-ए-नियाज़िया, किला की जामा मस्जिद, सिविल लाइंस, दरगाह शाहदाना वली, गढ़ैया, पुल काज़ी

10:30 बजे: गुलाब नगर, हुसैन बाग

11:00 बजे: दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद

सुरक्षा के पुख्त इंतजाम

जिलाभर में पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन की तैयारी भी की जा रही है। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी की रस्म अदा करेंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Also Read
View All
हाईकोर्ट ने लगाया बुलडोजर पर ब्रेक, बरेली में 27 मकानो को नहीं तोड़ पाएगा नगर निगम, जाने कब तक है रोक

गौकशी से लेकर लूट और हमले के गैंग में शामिल लक्की शाह समेत 15 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली, मौहाल भड़काने में भी शामिल था मौलाना का गुर्गा

परिवहन विभाग चलाएगा स्पेशल ड्राइव, रात भर होगी चेकिंग, बगैर रिफ्लेक्टिव टेप गाड़ियों पर पड़ेगा 10 हजार जुर्माना

पानी गर्म करने वाली रॉड से घर में लगी आग, महिला बुरी तरह झुलसी, जानें कैसे हुई घटना

बरेली में रोहिंग्या–बांग्लादेशी की तलाश में बड़ा अभियान, डीएम–एसएसपी मौके पर, झुग्गी बस्तियों से लेकर ठिकानों तक चला सर्च ऑपरेशन

अगली खबर