बरेली

प्रेम विवाह करने पर एमएलए पापा से बोली बेटी- फैशन में नहीं लगाया सिंदूर, आप राजनीति करो- देखें वीडियो

विधायक की बेटी ने बरेली के नेताओं से भी उसके BJP MLA पिता की मदद न करने की अपील की है।  

2 min read
Jul 10, 2019
second video Viral of BJP MLA daughter , appeals to leaders
प्रेम विवाह करने पर एमएलए पापा से बोली बेटी- फैशन में नहीं लगाया सिंदूर, आप राजनीति करो- देखें वीडियो

बरेली। बिथरी चैनपुर से भाजपा BJP MLA विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी ने प्रयागराज के एक मंदिर में दलित युवक से प्रेम विवाह कर लिया। गैर बिरादरी में प्रेम विवाह करने से नाराज विधायक और उनके साथी दोनों की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। विधायक की बेटी ने वीडियो वायरल कर दोनों की जान को खतरा बताया है। विधायक की बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमे वो अपने पिता, भाई और उनके साथी पर आरोप लगा रही है। इसके साथ ही विधायक की बेटी ने बरेली के नेताओं से भी उसके पिता की मदद न करने की अपील की है। विधायक की बेटी का कहना है उनकी जान को सच में खतरा है और अगर उसे और उसके प्रेमी और उसके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए उसके पिता, भाई और उनके साथी जिम्मेदार होंगे।

दूसरा वीडियो हुआ वायरल

इज्जतनगर के रहने वाले एक युवक की विधायक bjp mla के बेटे से दोस्ती थी और उसका विधायक के घर आना जाना था। इस दौरान युवक की विधायक की बेटी से प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने कुछ दिन पहले भाग कर प्रयागराज के मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमे उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके बाद विधायक की बेटी का दूसरा वीडियो वायरल हुआ जिसमे उसने अपने पिता से जान का खतरा बताया।

दूसरे वीडियो में बेटी ने नेताओं से की अपील

सोशल मीडिया पर वायरल हुए दूसरे वीडियो में विधायक BJP MLA की बेटी ने अपने पिता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि आप मान जाओ हमे शान्ति से रहने दो। विधायक की लड़की का कहना है कि उसने फैशन के लिए सिंदूर नहीं लगाया है बल्कि उसने शादी कर ली है। विधायक की बेटी का कहना है कि विधायक ने जो आदमी उनके पीछे भेजा है उसे समझाओ नहीं तो अगर मेरे सर से पानी गुजर गया तो उसका पूरा परिवार जेल में होगा। इसके साथ ही उसने अपने पिता से कहा है कि उसे और अभी और अभी के परिवार को परेशान करना बंद कर दें। इसके साथ ही उसने बरेली के नेताओं से अपील की है कि जो लोग मेरे पापा की मदद कर रहे हैं वो लोग मदद करना बंद कर दें क्योकि सच में मेरी जान को खतरा है। पापा अपनी सोच बदलो अभी का परिवार भी इंसान है कोई जानवर नहीं है। मैं उनके साथ खुश रहूंगी। चुपचाप अपनी राजनीति करो और खुश रहो और खुश रहने दो।

Published on:
10 Jul 2019 06:23 pm
Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार