बरेली

सिलिंडर धमाके से धधका घर, पलभर में राख हुआ आशियाना… दमकल की टीम ने ऐसे पाया काबू

गैस सिलिंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ उठी लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले।

less than 1 minute read
Apr 16, 2026

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के भोना गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ उठी लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले।

खाना बनाते समय हुआ जोरदार धमाका

ग्राम भोना निवासी अशरफ के घर में परिवार की महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलती गईं और घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए, लेकिन तुरंत हिम्मत दिखाते हुए बचाव कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों और फायर टीम ने पाया काबू

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। काफी देर तक चले राहत कार्य के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझा दी गई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

Also Read
View All