भीषण गर्मी में आग लगने का सिलसिला जारी है, थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शहर में आग लगने के कई मामले सामने आये हैं। इसी क्रम में शहर के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नकटिया पेट्रोल पंप के पास कपड़े की दुकान में बिजली का फाल्ट होने से आग लग गई।
बरेली। भीषण गर्मी में आग लगने का सिलसिला जारी है, थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शहर में आग लगने के कई मामले सामने आये हैं। इसी क्रम में शहर के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नकटिया पेट्रोल पंप के पास कपड़े की दुकान में बिजली का फाल्ट होने से आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नकटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दहशत में दिखे लोग
आग बुझाने के दौरान चौकी के सिपाही रियाज के हाथ झुलस गए। मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आग से दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। जिस दुकान में आग लगी, उससे कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है, इससे खतरे की आशंका से लोग दहशत में आ गए थे। इसी के चलते आग लगने की घटना कचहरी पर हुई।
चलती बुलेट में लगी आग, मुश्किल से बुझी
आग लगने की दूसरी घटना कचहरी तिराहे पर हुई। यहां चलती बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। इसका पता लगने पर युवक ने तुरंत बाइक रोक दी। आसपास के दुकानदारों की मदद से युवक ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया। अन्यथा बाइक पूरी तरह से जल जाती। कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। इस घटना से कचहरी तिराहे पर करीब दस मिनट तक अफरातफरी मची रही। वहीं तीसरी घटना बारादरी थाना क्षेत्र में घटी।
चलती कार में लगी आग
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा पुल के पास अचानक कार में आग लग गई। सड़क पर कार में लगी आग से ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। यह नजारा देखते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाया। देखें वीडियो…………