बरेली

पटाखे दागने वाले साइलेंसर को लेकर एसपी सिटी ने लिया बड़ा एक्शन, ढाई लाख के 123 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त,ऑटोमोबाइल दुकानों पर छापेमारी

मॉडिफाई साइलेंसर के जरिए शहर में पटाखा दागकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ एसपी सिटी मानुष पारीक ने कड़ा एक्शन लिया है। शहर की ऑटोमोबाइल दुकानों से पटाखे छोड़ने वाले 123 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2025, 11:09 AM IST
Feature image

बरेली। मॉडिफाई साइलेंसर के जरिए शहर में पटाखा दागकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ एसपी सिटी मानुष पारीक ने कड़ा एक्शन लिया है। शहर की ऑटोमोबाइल दुकानों से पटाखे छोड़ने वाले 123 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं। इन साइलेंसरों की कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है।

इस्लामिया मार्केट में चली चेकिंग अभियान की बड़ी कार्रवाई

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्लामिया मार्केट, जीआईसी कॉलेज रोड स्थित ऑटोमोबाइल दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की। चेकिंग अभियान के दौरान आर.बी. बुलट एसेसरीज के स्वामी नईम कुरैशी, एम.एस. एसेसरीज के स्वामी जीशान, एम.एम. मोटर्स के संचालक शाहिल खान, एम-3 मोटर्स और मद्रास मोटर्स के मालिक राहिल खान की दुकानों से ये साइलेंसर बरामद किए गए।

एसपी सिटी ने बताया कि दुकानदार कंपनी द्वारा लगाए गए सामान्य साइलेंसरों को हटाकर पटाखे छोड़ने वाले व अन्य मॉडिफाइड साइलेंसर मोटरसाइकिलों में फिट कर रहे थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा था। सभी साइलेंसर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 182A(3) के अंतर्गत अवैध माने गए हैं।

बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

थाना कोतवाली पुलिस टीम ने सभी 123 साइलेंसरों को जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट की धारा 182A(3) के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

पुलिस टीम का नेतृत्व

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमित पांडेय की अगुवाई में थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा किया गया।

Also Read
View All
कोर्ट में पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी, अगले ही दिन ससुराल पहुंचकर मचाया तांडव, बुजुर्ग सास-ससुर से मारपीट, बच्चे को भी पीटा

‘दो शादी करने पर जाएगी सरकारी नौकरी’, मौलाना शहाबुद्दीन बोले- मुसलमानों को निशाना बना रही असम सरकार

BAREILLY NEWS: सामान लेकर घर लौट रहे युवक पर पिटबुल का हमला, जांघ का मांस नोचा, विरोध करने पर पिता को धमकी, मालिक पर FIR

BAREILLY NEWS: शराब की दुकान से 5 लाख का माल गायब, सेल्समैन पिता-पुत्र गल्ले की रकम लेकर फरार, कोर्ट के आदेश पर FIR

2027 की चुनावी जंग से पहले बरेली में भाजपा ने दिखाई संगठन की ताकत, नड्डा-मौर्य और जयंत संग सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता