बरेली

ईवीएम, चुनाव आयोग और एसआईआर पर झूठ फैलाकर राजनीति कर रही सपा : प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर

दो दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और दोहरे मापदंडों पर आधारित है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सपा ने कब का छोड़ दिया है और जब भी परिणाम उनके पक्ष में नहीं होते, वे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2026, 2:51 PM IST
Feature image

बरेली। दो दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और दोहरे मापदंडों पर आधारित है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सपा ने कब का छोड़ दिया है और जब भी परिणाम उनके पक्ष में नहीं होते, वे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा पहले एसआईआर का खुलकर विरोध करती रही, उसके बाद चुनाव आयोग को घसीटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जानबूझकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है ताकि अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाया जा सके। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना सपा की आदत बन चुकी है।

ईवीएम पर दोहरा रवैया उजागर

जेपीएस राठौर ने ईवीएम को लेकर सपा के दोहरे रवैये पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जब सपा को जीत मिली, तब वही ईवीएम सही और विश्वसनीय थी, लेकिन अगर हार होती तो सबसे पहले ईवीएम को दोषी ठहरा दिया जाता। यह सपा की अवसरवादी राजनीति और सत्ता की भूख को दर्शाता है।

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

प्रभारी मंत्री ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि प्रदेश की जनता अब सपा के झूठ और चालबाजियों को पहचान चुकी है। कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के मुद्दों पर जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और सपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

रविवार को बरेली पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने दिवंगत फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के शक्ति नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रशासनिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत की और सपा पर तीखे शब्दों में हमला बोला। इसके बाद उन्होंने विकास भवन में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की, जिसमें सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।

Also Read
View All
बरेली: 28 साल का इंतजार खत्म, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया नए RTO ऑफिस का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम

BAREILLY NEWS: अब वोट डालने में नहीं होगी कोई परेशानी, कलेक्ट्रेट पहुंचे और खुद चलाकर सीखें EVM, DM ने शुरू किया डेमोंस्ट्रेशन सेंटर

बरेली में शिक्षिका ने किया सुसाइड: घर में मिला शव, पति के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

BAREILLY NEWS: डिप्टी सीएम ने प्लाईवुड फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जिला अस्पताल आने का कार्यक्रम निरस्त, लखनऊ की बैठक के चलते बदला दौरा

BAREILLY NEWS: मीरगंज में गोकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, हथियार और उपकरण बरामद