बरेली

एसपी ट्रैफिक ने कोहाड़ापीर रोड से हटवाया अतिक्रमण

एसएसपी के आदेश के बाद नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक खुद अतिक्रमण हटवाने के लिए मैदान में उतर गए।
less than 1 minute read
Nov 22, 2024
Feature image

बरेली। एसएसपी के आदेश के बाद नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक खुद अतिक्रमण हटवाने के लिए मैदान में उतर गए। कोहाड़ापीर रोड से प्रेमनगर धर्मकांटा तक और कुदेशिया पुल से कोहाड़ापीर तक कब्जामुक्त कर दिया।

अतिक्रमणकारियों को चेतवानी, अगली बार लगेगा जुर्माना

शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने कोहाड़ापीर रोड से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी है कि अब किसी ने भी अतिक्रमण किया तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा, और जुर्माना भी लगेगा।

एसएसपी के आदेश के बाद की गई कार्रवाई

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए थे कि शहर से जाम की समस्या खत्म होना चाहिए। वहीं सड़कों के किनारे कब्जा किए बैठे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद एसपी ट्रैफिक निगम के दस्ते के साथ मैदान में उतर गए, और सड़कों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों को खदेड़ दिया।

कई थानों की पुलिस के साथ किया दुकानदारों का सामान जब्त

अतिक्रमण हटाओ अभियान में एसपी ट्रैफिक के साथ नगर निगम की टीम, यातायात पुलिस फोर्स, कोतवाली पुलिस, प्रेमनगर पुलिस मौजूद रही है। सड़क की साइड में जो लोग कब्जा करे बैठे थे उनका सामान जब्त कर लिया गया।

Updated on:
22 Nov 2024 09:08 pm
Published on:
22 Nov 2024 09:08 pm