बरेली

Ayodhya Verdict: अयोध्या फैसले पर उलेमाओं की संस्था का आया ये बयान

इस फैसले से एक पुराने विवाद का अंत हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2019, 3:10 PM IST
Ayodhya Verdict: अयोध्या फैसले पर उलेमाओं की संस्था का आया ये बयान
Ayodhya Verdict: अयोध्या फैसले पर उलेमाओं की संस्था का आया ये बयान

बरेली। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बरेली के लोगों ने फैसले का स्वागत किया है। ऑल इण्डिया तंजीम उलेमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन ने फैसले के बाद बयान दिया कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है वो फैसला ऐतिहासिक है। हम लोग इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं। इस फैसले से एक पुराने विवाद का अंत हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद के खात्मे पर आज अंतिम मुहर लगा दी है और ये दोनों समुदाय के लिए ख़ुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसे मुसलमान स्वीकार करेंगे। मुसलमानों ने फैसले को कबूल कर लिया है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वो किस तरह से मंदिर बनवाए और किस तरह से मस्जिद बनवाए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि अमन कायम रखें।

Updated on:
9 Nov 2019, 3:10 PM IST
Published on: