बरेली

बहू से घर खाली कराने को लेकर बर्खास्त होमगार्ड की मां और बहन ने की आत्मदाह की कोशिश, भेजी गईं जेल

यूपी के बरेली में अपनी बहू से मकान खाली कराने को लेकर सास और उसकी बेटी ने एसएसपी आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों मां-बेटी को हिरासत में लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2020, 10:33 AM IST
बहू से घर खाली कराने को लेकर बर्खास्त होमगार्ड की मां और बहन ने की आत्मदाह की कोशिश, भेजी गईं जेल
बहू से घर खाली कराने को लेकर बर्खास्त होमगार्ड की मां और बहन ने की आत्मदाह की कोशिश, भेजी गईं जेल

बरेली. यूपी के बरेली में अपनी बहू से मकान खाली कराने को लेकर सास और उसकी बेटी ने एसएसपी आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों मां-बेटी को हिरासत में लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। कैंट मोहनपुर नकटिया के उजाला कॉलोनी निवासी दिनेश बर्खास्त होमगार्ड हैं। नकटिया चौकी इंचार्ज विदेश कुमार सिंह के अनुसार, रविवार को दिनेश की मां उर्मिला और बहन रेनू ने एसएसपी आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों का आरोप था कि लाख कहने के बाद भी दिनेश की पत्नी प्रीती मकान खाली नहीं कर रही। इस पर बात पर दोनों मां-बेटी का घर पर प्रीती से झगड़ा हुआ था।

इसके बाद दोनों पक्ष नकटिया चौकी पर आई थी। जहां पर उर्मिला और उनकी बेटी रेनू ने काफी हंगामा करने के साथ ही आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। इसके बाद भी दोनों लोग घर न जाकर सीधा एसएसपी के आवास पर पहुंच गई और मिट्टी का तेल डालकर दोनों आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकिस वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कैंट धर्मेन्द्र सिंह, नकटिया चौकी इंचार्ज विदेश सिंह महिला पुलिस के साथ एसएसपी आवास पहुंच गये। मां बेटी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे और आत्महत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।

Updated on:
17 Nov 2020, 10:33 AM IST
Published on: