बरेली

बरेली जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाए ये आरोप

जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में शनिवार सुबह एक बंदी का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Aug 30, 2025
मृतक का फाइल फोटो (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में शनिवार सुबह एक बंदी का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित पुत्र अशोक निवासी गंगोल, थाना परतापुर, मेरठ के रूप में हुई है। अंकित छेड़खानी के एक मामले में जिला जेल में बंद था। शनिवार को बैरक के भीतर उसका शव फंदे पर लटका मिला।

परिजनों का आरोप झूठे मुकदमे से आहत था अंकित

घटना की सूचना मिलते ही अंकित के परिजन बरेली पहुंचे। उसके चाचा जगस्वरूप, जो बसपा के मंडल अध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया कि अंकित पर छेड़खानी का झूठा केस दर्ज किया गया था। इसी से वह बेहद आहत था और उसने यह कदम उठाया।

जांच में जुटी पुलिस

बंदी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जेल परिसर में गूंजती रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर