बरेली

तीन तलाक पीड़िता ने हिन्दू धर्म अपनाकर मंदिर में की शादी

ककराला की रहने वाली गुलाब बानो को निकाह के कुछ दिन बाद ही उसके शौहर ने तलाक दे दिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 10:23 AM IST
Talak victim get married in temple after adopting Hinduism
तीन तलाक पीड़िता ने हिन्दू धर्म अपनाकर मंदिर में की शादी

बदायूं। अलापुर कस्बे के ककराला की रहने वाली तीन तलाक पीड़िता ने हिन्दू धर्म अपना कर सम्भल के युवक से मंदिर में शादी कर ली। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने शुद्धिकरण करा कर दोनों का विवाह कराया और वर वधु को घर तक छोड़ने गए। विवाह से पहले तलाक पीड़िता ने डीएम के यहाँ शपथ पत्र देकर हिन्दू धर्म में अपनी आस्था जताई थी।

शादी के कुछ दिन बाद हुआ तलाक

ककराला की रहने वाली गुलाब बानो को निकाह के कुछ दिन बाद ही उसके शौहर ने 30 सितंबर 2018 को तलाक दे दिया था। तलाक होने के बाद गुलाब बानो को हर तरफ से बहिष्कार कर दिया गया इस दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली में सम्भल के रहने वाले मुकेश से हुई। गुलाब बानो को मुकेश और उसके परिवार ने सहारा दिया जिसके बाद तलाक पीड़ित मंदिर में जाकर पूजा पाठ करने लगी।

डीएम को दिया शपथ पत्र
गुलाब बानो ने डीएम को शपथ पत्र देकर बताया कि मंदिर जाने के साथ ही वह भागवत कथा में भी जाती है जिससे उसकी हिन्दू धर्म में आस्था बढ़ी है। हिन्दू धर्म में आस्था जताते हुए उसने डीएम से मांग करते हुए कहा कि वो अब हिन्दू धर्म अपनाएगी। इसके बाद उसने अपना नाम गुलाब बानो से बदल कर गुलाब देवी रख लिया।

मंदिर में कर ली शादी
गुलाब बानो के धर्म परिवर्तन के बाद मुकेश ने अखिल भारत हिन्दू महासभा से सम्पर्क किया जिसके बाद दोनों का हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शहर के नई सराय स्थित राधा माधव मंदिर में विवाह करा दिया गया।

Updated on:
12 Mar 2019, 10:23 AM IST
Published on: