बरेली

Terror threat : मुस्लिम इलाकों से गुजरी कांवड़ तो बम से उड़ा देंगे रेलवे स्टेशन

Terror threat बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र स्टेशन अधीक्षक को मिला।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 8:27 AM IST
Terror threat: Bareilly junction threatens to blow
Terror threat : मुस्लिम इलाकों से गुजरी कांवड़ तो बम से उड़ा देंगे रेलवे स्टेशन

बरेली। सावन में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस प्रशासन के अफसरों में उस समय हड़कंप मच गया जब बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी भरा terror threat पत्र स्टेशन अधीक्षक को मिला। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन यानी आईएम की तरफ से साधारण डाक भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अगर कांवड़ियों के जत्थे मुस्लिम बस्तियों से गुजरे तो रेलवे जंक्शन को बम से उड़ा दिया जाएगा। खुद को आईएम का एरिया कमांडर बताने वाले मुन्ने खां की तरफ से ये पत्र भेजा गया है। आतंकी धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ के साथ सभी खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई और स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Bareilly Junction threatens to blow" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/25/img-20190725-wa0004_4884859-m.jpg">

जांच में जुटी ख़ुफ़िया एजेंसी

धमकी भरा पत्र Terror threat मिलने के बाद जंक्शन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया वही इस मामले में ख़ुफ़िया एजेंसिया भी सक्रिय हो गईं है। आईएम के कथित एरिया कमांडर मुन्ने खां की तरफ से भेजे गए पत्र में कितनी सच्चाई हैं इसकी भी पड़ताल ख़ुफ़िया एजेंसियां कर रही हैं। इस बीच रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालाँकि चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

रिपोर्ट हुई दर्ज

बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर ने जीआरपी थाने में कथित मुन्ने खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि इस मामले में वे सिविल पुलिस की मदद से जांच करेंगे।

Published on: