बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अकेली महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे चार लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे अगवा करने की कोशिश की।
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अकेली महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे चार लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे अगवा करने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं और घर पर अक्सर मौजूद नहीं रहते, जिसका फायदा उठाकर आरोपी महिला को परेशान करते रहे।
पीड़िता ने कहा कि आरोपी नेत्रपाल, लेखराज, ओमपाल और प्रमोद समय-समय पर उसे धमकाते और परेशान करते थे। 10 अक्टूबर की रात चारों आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और अपहरण की कोशिश भी की।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को शिकायत दी। पुलिस ने उनके निर्देश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।