बरेली

छात्र से लूट का आरोपी पकौड़ी साथी समेत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के लगी गोली, तीसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में छात्र से बाइक और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल प्रमोद उर्फ पकौड़ी और उसके साथी सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी प्रशांत पटेल मौके से भाग निकला।
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Feature image

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में छात्र से बाइक और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल प्रमोद उर्फ पकौड़ी और उसके साथी सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी प्रशांत पटेल मौके से भाग निकला।

यह वारदात 12 जून को हुई थी, जब जासपुर गांव निवासी श्यामाचरण के नाती जतिन से बाइक चलाते समय तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित परिवार ने हाफिजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा

पुलिस गुलड़िया मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में प्रमोद के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। उसके साथी सन्नी कुमार को भी पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी प्रशांत पटेल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

तीनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे

तीनों आरोपी बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुन्नापुर गांव के रहने वाले हैं। पकड़े गए प्रमोद उर्फ पकौड़ी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। घायल बदमाश का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर