बरेली

कालोनी के दबंगों ने गायब कर दिया जज साहब का कुत्ता, ढूंढने में जुटी पुलिस, एफआईआर, जानें मामला

गैर जनपद में तैनात एक जज साहब का कुत्ता एक सप्ताह पहले गायब हो गया। इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की गई। पुलिस कुत्ते को गुपचुप तरीके से ढूंढती रही।

2 min read
May 22, 2024
Feature image

बरेली। गैर जनपद में तैनात एक जज साहब का कुत्ता एक सप्ताह पहले गायब हो गया। इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की गई। पुलिस कुत्ते को गुपचुप तरीके से ढूंढती रही। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। कालोनी के दबंग ने कुत्ते के साथ कुछ अनहोनी कर दी है। जब उससे कहा गया तो उसने जज की बेटियों के साथ भी अभद्रता की। थाना इज्जतनगर में सनसिटी के रहने वाले डंपी अहमद और 14 अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, अभद्रता समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जज साहब को आ रहा था फीवर, पति लखनऊ
जज साहब ने पुलिस को बताया कि उनके कुत्ते के भौंकने को लेकर कालोनी में विवाद हो गया था। डंपी ने ही उनका कुत्ता गायब किया है। जिस पर पुलिस ने डंपी से पूछताछ की। कई बार बातचीत करने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। सीसीटीवी से लेकर पुलिस ने हर जगह कुत्ते को तलाश किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। कुत्ते के गायब होने से जज की दोनों बेटियां काफी परेशान हैं। जज ने थाना पुलिस के अलावा सीओ और एसएसपी से भी मामले की शिकायत की है। जज की इन दिनों तबियत ठीक नहीं थी। उनके पति लखनऊ में हैं।

घर से बेटियों को बुलाकर ले गई महिला, अभद्रता का आारोप
इज्जतनगर थाने में दर्ज एफआईआर में जज ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। तबियत ठीक न होने की वजह से वह बिस्तर पर थीं। पति लखनऊ में हैं। एक महिला उनकी बेटियों को बुलाकर ले गई। बाहर उनके साथ अभद्रता की गई। ये वही लेाग हैं। जिन्होंने जज का पालतू कुत्ता गायब कर दिया। इज्जतनगर पुलिस पहले तो ऐसे ही ढूंढती रही, लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी भी अफसरों को शिकायत भेजकर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहा है। बहरहाल एक सप्ताह बाद भी जज साहब का कुत्ता नहीं मिला है।

Published on:
22 May 2024 07:30 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क