बरेली

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में खुली पोल… निरीक्षण में फिसड्डी निकले अर्बन हेल्थ सेंटर, डिप्टी सीएमओ ने लगाई फटकार, फिर दे दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान जाटवपुरा, बान खाना और मौलानगर स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों का औचक निरीक्षण होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में कई जगह व्यवस्थाओं की पोल खुल गई, जिससे विभागीय दावों की हवा निकल गई।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026

बरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान जाटवपुरा, बान खाना और मौलानगर स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों का औचक निरीक्षण होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में कई जगह व्यवस्थाओं की पोल खुल गई, जिससे विभागीय दावों की हवा निकल गई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए मरीजों से आमने-सामने बातचीत की। मरीजों ने दवाओं, इंतजार और साफ-सफाई को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जताई, जिससे जमीनी हकीकत उजागर हो गई।

गड़बड़ियों पर अधिकारियों की सख्त नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर डिप्टी सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। डॉ. लईक अंसारी ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा खामियां मिलीं तो सीधे जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कागजी रिपोर्ट नहीं, बल्कि जमीन पर सुधार दिखाई देना चाहिए।

ओपीडी से लेकर दवाओं तक कसेंगे शिकंजा

अधिकारियों ने समय से ओपीडी संचालन, दवाओं की पूरी उपलब्धता, जांच सेवाएं, टीकाकरण और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मरीजों से बदसलूकी या टालमटोल करने पर भी सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दावा किया कि सामने आई कमियों को तुरंत दूर किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अब स्वास्थ्य केंद्रों पर मनमानी नहीं चलेगी और आम जनता को बेहतर इलाज देना हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

Also Read
View All
महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

अगली खबर