बरेली

2047 तक विकसित भारत का सपना: बरेली में चला सुझाव अभियान, हर नागरिक दे सकेगा अपना आइडिया, जाने कैसे

देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में बरेली से भी नई पहल शुरू हो गई है। जिले में तीन दिन तक चलने वाले विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत हर नागरिक से अपील की जा रही है कि वो प्रदेश और देश के विकास के लिए अपने सुझाव दें। ये सुझाव सीधे सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Oct 14, 2025

बरेली। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में बरेली से भी नई पहल शुरू हो गई है। जिले में तीन दिन तक चलने वाले विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत हर नागरिक से अपील की जा रही है कि वो प्रदेश और देश के विकास के लिए अपने सुझाव दें। ये सुझाव सीधे सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किए जाएंगे।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की। डीएम ने कहा कि देश के भविष्य को गढ़ने का यह एक सुनहरा मौका है, इसलिए हर नागरिक आगे आए और अपनी राय दे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर लोगों को प्रेरित करें—चाहे लाभार्थी हों, कर्मचारी हों या आम जनता।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत का रोडमैप केवल सरकार नहीं, बल्कि जनता के सुझावों से तय होगा। उन्होंने डॉक्टरों, वकीलों, उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं और शिक्षकों से भी अपील की कि वे इस मुहिम से जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें। राज्य सरकार 2047 तक के लिए एक बड़ा विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है, जिसमें तीन प्रमुख थीम—अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति—और 12 सेक्टरों पर फोकस होगा। इनमें कृषि, पशुपालन, उद्योग, आईटी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और सुशासन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

जो भी नागरिक देश की तरक्की में अपनी बात रखना चाहते हैं, वे https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन करके 31 अक्टूबर तक अपने सुझाव भेज सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read
View All

अगली खबर