बरेली

जेवर एयरपोर्ट की उड़ान से बरेली मंडल को रफ्तार, कारोबार, उद्योग और रोजगार के खुलेंगे नये दरवाजे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के लोकार्पण के साथ बरेली मंडल के विकास की तस्वीर बदलने की उम्मीद तेज हो गई है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया, लेकिन इसका सबसे बड़ा असर अब बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जैसे जिलों पर दिखेगा।

2 min read
Mar 28, 2026

बरेली। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के लोकार्पण के साथ बरेली मंडल के विकास की तस्वीर बदलने की उम्मीद तेज हो गई है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया, लेकिन इसका सबसे बड़ा असर अब बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जैसे जिलों पर दिखेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए यह एयरपोर्ट रुहेलखंड को सीधे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने वाला गेमचेंजर बनने जा रहा है। बरेली में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। जेवर एयरपोर्ट की बरेली एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। जेवर एयरपोर्ट के संचालन से बरेली मंडल की दिल्ली-एनसीआर से दूरी और समय दोनों कम होंगे। एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के चलते बरेली से जेवर पहुंचना आसान होगा, जिससे व्यापार और आवागमन दोनों में तेजी आएगी।

ओडीओपी से इंटरनेशनल मार्केट तक, बरेली के उत्पादों को उड़ान

बरेली मंडल के ओडीओपी उत्पाद जरी-जरदोजी, बांस-बेंत, कृषि उत्पाद, अब सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकेंगे। इससे निर्यात में तेजी आयेगी। छोटे उद्यमियों को बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकेगा। स्थानीय कारोबार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। लोकल से ग्लोबल की राह अब जमीन पर उतरती नजर आएगी। जेवर एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहे लॉजिस्टिक्स हब, वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का सीधा फायदा बरेली मंडल को मिलेगा। इससे नए उद्योगों की स्थापना होगी। जिससे निवेशकों की दिलचस्पी निवेश के प्रति और बढ़ेगी।

स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा

एयरपोर्ट से जुड़े लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, हॉस्पिटलिटी और सर्विस सेक्टर में हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। युवाओं को स्थानीय स्तर पर नौकरी मिलेगी। इससे स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा। इंटरनेशनल फ्लाइट्स तक यात्रियों की आसान पहुंच होगी। अब बरेली मंडल के यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिल्ली पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। समय और खर्च दोनों में कमी आयेगी। बिजनेस ट्रैवल आसान होगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत, रुहेलखंड बनेगा कनेक्टिविटी हब

यमुना एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित मेट्रो-बस नेटवर्क के जरिए जेवर एयरपोर्ट से जुड़ाव बरेली मंडल को देश के प्रमुख शहरों से सीधा जोड़ देगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश तीनों को नई गति मिलेगी। लोकार्पण के बाद बरेली मंडल के व्यापारियों, ओडीओपी उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं में उत्साह साफ नजर आया। उनका कहना है कि अब उनके उत्पाद और सेवाएं सीधे बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।

Also Read
View All

अगली खबर