26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर गार्डन में धधका बिजली विभाग का गोदाम, हजारों मीटर राख, आखिर कैसे भड़की आग

रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

गोदाम में हजारों पुराने बिजली मीटर रखे हुए थे। माना जा रहा है कि आसपास पड़े सूखे पत्तों में लगी चिंगारी किसी तरह गोदाम तक पहुंच गई, जिससे अंदर रखे मीटरों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम धुएं से भर गया।

देखते ही देखते धुएं से घिरा पूरा इलाका

आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से ढक गया। स्थानीय लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका। हालात बिगड़ते देख तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई राउंड पानी डालने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

गोदाम में नहीं था बिजली कनेक्शन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु सिंह ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी, वहां बिजली का कोई कनेक्शन नहीं था। ऐसे में शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर चिंगारी कैसे गोदाम तक पहुंची और सुरक्षा के इंतजाम क्यों नाकाफी साबित हुए। घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।