बरेली

बाजार गई किशोरी को उठा ले गए दबंग, परिजनों को हत्या का डर, 7 पर एफआईआर, जाने मामला

सुभाषनगर क्षेत्र से एक किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दबंग उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं और कहीं छिपाकर रखा है। परिजन इस कदर दहशत में हैं कि उन्हें उसकी हत्या तक का डर सता रहा है। पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Aug 14, 2025
किशोरी का उठा ले गए दबंग (फोटो सोर्स: एआई)

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र से एक किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दबंग उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं और कहीं छिपाकर रखा है। परिजन इस कदर दहशत में हैं कि उन्हें उसकी हत्या तक का डर सता रहा है। पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम सनैया निवासी धर्मपाल के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। उसके पास 4,200 नकद थे और कानों में सोने के कुंडल पहने हुए थी। शाम तक घर न लौटने पर घरवालों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित धर्मपाल का कहना है कि रिश्तेदारों से खबर मिली कि उनकी बेटी को बदायूं के बिसौली ग्राम जसरतपुर निवासी अर्जुन सिंह, दुर्जन सिंह, राजकुमार, विवेक, योगेश, देवकी और दुर्जन सिंह की पत्नी के साथ जाते देखा गया था। आरोप है कि सभी दबंग प्रवृत्ति के हैं और किशोरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सुभाषनगर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र का कहना है कि पुलिस टीम दबिश देकर किशोरी और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Also Read
View All

अगली खबर