बरेली

फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने की गुंडई, मनौना धाम दर्शन जा रहे युवक को पीटा, लग गया जाम

मनौना धाम दर्शन करने जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने एक युवक की पिटाई लगा दी। इससे चालक और फाइनेंस कंपनी के लोगों में कहासुनी हो गई।

less than 1 minute read
Nov 25, 2024

बरेली। मनौना धाम दर्शन करने जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने एक युवक की पिटाई लगा दी। इससे चालक और फाइनेंस कंपनी के लोगों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर बीच सड़क पर मारपीट हुई। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

किस्त जमा न होने पर सड़क पर रोककर किया हंगामा

गाड़ी मालिक फरीदपुर के गांव रायपुर हंस निवासी वीरप्रताप सिंह ने बताया कि वह रविवार की शाम 5 बजे लोडर गाड़ी से गांव के लोगों को लेकर मनौना धाम पर दर्शन करने जा रहा था। आंवला के रामनगर रोड पर कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली और कागज मांगने लगे। पूछने पर वह लोग गाली देते हुए उसे मारपीट करने लगे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

फाइनेंस कंपनी के ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि इनकी दगंबई बढ़ती जा रही है। पीड़ित का कहना है कि सिर्फ एक किस्त जमा नहीं है। बाकी किस्तें समय पर अदा की गई हैं। फिर भी कंपनी वालों ने उसके साथ मारपीट की। कंपनी ने वसूली के नाम पर गुंडों को छोड़ रखा है। वह कोर्ट के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।

Also Read
View All
महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

अगली खबर