बरेली

धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी के तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जाने पूरा मामला

बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध जारी है। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Feb 05, 2025

बरेली। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध जारी है। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी को जिला अस्पताल भेजा गया।

एक फरवरी से जारी है प्रदर्शन

बिजली विभाग के 168 कर्मचारियों की एक फरवरी से संविदा खत्म कर दी गई। 31 जनवरी की रात तक कर्मचारियों ने काम किया। एक फरवरी सुबह जब काम पर पहुंचे तो पता लगा कि उनकी संविदा खत्म कर दी गई है। अब वह नौकरी नहीं कर सकते। इससे गुस्साए सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। तब से अब तक प्रदर्शन जारी है।

सपा जिलाध्यक्ष ने दिया समर्थन

धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के प्रदर्शन का समर्थन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां से लखनऊ तक आपकी लड़ाई लड़ेंगे। शहर में 128 और देहात क्षेत्र में 40 कर्मचारियों की संविदा खत्म करते हुए एक फरवरी से उनको नौकरी से निकाला गया है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। बहाल करने की मांग कर रही है।

Also Read
View All
यूपी के इस जिले में अवैध कॉलोनी पर फिर गरजा बीडीए का बुलडोजर, 8 बीघा में फैली प्लॉटिंग ध्वस्त

सर्किट हाउस में टूटी सांसों की डोर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का मेडिसटी हास्पिटल में हार्टअटैक से निधन

महाशिवरात्रि पर महकेगा बरेली, चौराहों पर दिखेगी शिव भक्ति, फूलों में उकेरे जाएंगे शिव प्रतीक, रुद्रावनम पार्क बनेगा आकर्षण

यूपी के इस जिले में तड़के मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया बदमाश, साथी फरार

बिहार की बेटियों पर शर्मनाक बयान, बरेली के हिस्ट्रीशीटर भाजपा में उत्तराखंड की मंत्री के पति पप्पू गिरधारी फिर विवादों में

अगली खबर