बरेली

बैंक ने समय से वेतन नहीं दिया तो नगर पालिका कर्मचारियों ने बैंक के बाहर डाल दिया कूड़ा- देखें वीडियो

पुलिस- प्रशासन व चेयरमैन ने कर्मचारियों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 7:07 PM IST
The municipal employees put the waste out of the bank
बैंक ने समय से वेतन नहीं दिया तो नगर पालिका कर्मचारियों ने बैंक के बाहर डाल दिया कूड़ा- देखें वीडियो

बरेली। आंवला तहसील स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के स्टाफ की कार्यप्रणाली व रवैये से परेशान होकर नगरपालिका परिषद आंवला के सफाई कर्मचारियों ने बैंक के आगे कूड़ा डालकर जमकर हंगामा किया। पुलिस- प्रशासन व चेयरमैन ने कर्मचारियों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया।


ये भी पढ़ें

नगरपालिका परिषद आंवला में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर का कूड़ा एसबीआई बैंक के गेट पर लाकर डाल दिया और बैंक स्टाफ के खिलाफ हड़ताल कर दी। मामला बिगड़ता देख बैंक के स्टॉफ ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने।

ये भी पढ़ें

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बैंक स्टाफ उनकी सैलरी को जानबूझकर लेट डालता है। देरी का कारण पूंछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और बैंक से निकलवा देता है। यही प्रक्रिया हर माह होती है। उनसे रिश्वत मांगी जाती है। वह सैलरी में से रिश्वत नहीं देंगे। इस वजह से यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें

नगर पालिका आंवला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि एसबीआई का स्टाफ ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता हैं छोटे से छोटे काम के लिए टालमटोल करते हैं। इसी वजह से क्षेत्र की जनता परेशान है। कान्हा डेयरी के लिए एक खाता खुलवाने के लिऐ पन्द्रह दिन चक्कर कटवाए फिर भी खाता नहीं खोला। सफाईकर्मियों की चार जून को सैलरी पड़ती थी। बैंक ने अभी तक नहीं डाली है। इसी बजह से कर्मचारियों ने बैंक के आगे कूड़ा डालकर हडताल कर दी। अभी उन्हें शांत करा दिया गया है। वहीँ भारतीय स्टेट बैंक आंवला शाखा के मुख्य प्रबंधक एस.एन.त्रिवेदी ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं।

Published on: