बरेली

कॉलोनाइजरों पर कसा शिकंजा… सीबीगंज में बिना अनुमति विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियां, बीडीए ने किया जमींदोज

बीडीए की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। सीबीगंज क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
1 minute read
Jan 09, 2026
Feature image

बरेली। बीडीए की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। सीबीगंज क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी, संदीप कुमार समेत पूरी प्रवर्तन टीम मौजूद रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

60 बीघा में इनकी अवैध कॉलोनी ध्वस्त

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि जांच में सामने आया कि आफाक उर्फ मन्नी भाई द्वारा सीबीगंज के ग्राम भगवन्तापुरा में करीब 40 बीघा जमीन पर बिना किसी स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी। भूखंडों का चिन्हांकन कर बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को गिरा दिया। इसी गांव में मुस्तफाक अहमद द्वारा भी लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बिना नक्शा पास कराए प्लॉट काटे जा रहे थे और निर्माण की तैयारी चल रही थी। प्राधिकरण की टीम ने यहां भी सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ढांचे ध्वस्त कर दिए।

अवैध प्लॉटिंग करने वालों में मचा हड़कंप

प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनी काटने वालों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि बिना अनुमति जमीनों पर कॉलोनी काटने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें। बिना स्वीकृत नक्शे के बनी कॉलोनी या निर्माण पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर