बरेली

कैंची धाम जा रही श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, बरेली के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच की हालत गंभीर

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों से भरी स्कॉर्पियो निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर चीख-पुकार मच गई।

less than 1 minute read
Dec 18, 2025

बरेली। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों से भरी स्कॉर्पियो निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में गिरी स्कॉर्पियो से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि दुर्घटना में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट, एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह घायल हुए।

सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए शेष पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धालुओं की खुशियों भरी यात्रा पलभर में मातम में बदल गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Also Read
View All
रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

कान्हा उपवन में भूख से गायों की मौत का आरोप, गो रक्षा परिषद ने किया हंगामा, गेट पर धरना, मौके पर पहुंची पुलिस

अगली खबर