भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर बरेली के अध्यक्ष अमन सक्सेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर बरेली महानगर के विकास और युवाओं से जुड़े अहम मुद्दे पूरी मजबूती से रखे।
बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर बरेली के अध्यक्ष अमन सक्सेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर बरेली महानगर के विकास और युवाओं से जुड़े अहम मुद्दे पूरी मजबूती से रखे।
मुख्यमंत्री के समक्ष अमन सक्सेना ने शहर में रोजगार के अवसर बढ़ाने, खेल सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा से जुड़े सवालों और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत पर स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से जुड़े प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से सुना और सभी विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की असली ताकत है, और सरकार युवाओं के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर गंभीर है।
मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती देने और युवाओं को जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मुलाकात के बाद बरेली के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा में खासा उत्साह देखने को मिला। अमन सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय देने और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरेली के युवाओं की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा।