27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली के टैगोर पार्क से लापता हुई सिंचाई विभाग कर्मचारी की बेटी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टैगोर पार्क से 14 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय तरीके से गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शाम को छोटे भाई के साथ पार्क में खेलने गई किशोरी अचानक लापता हो गई।
2 min read
Google source verification
child missing news

प्रतीकात्मक चित्र

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टैगोर पार्क से 14 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय तरीके से गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शाम को छोटे भाई के साथ पार्क में खेलने गई किशोरी अचानक लापता हो गई। देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद प्रेमनगर पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग कर्मचारी की बेटी मान्य मिश्रा बुधवार शाम अपने 10 वर्षीय भाई आयुष्मान मिश्रा के साथ टैगोर पार्क सी ब्लॉक में खेलने गई थी। रोज की तरह दोनों बच्चे शाम को पार्क पहुंचे थे। करीब सात बजे दोनों घर लौटने के लिए निकले, लेकिन घर तक पहुंचते-पहुंचते बहन गायब हो गई। छोटा भाई अकेले घर पहुंचा तो परिवार के होश उड़ गए।

बेटे ने बताया- दीदी पीछे आ रही थीं

परिजनों के मुताबिक जब बेटे से बहन के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि दीदी पीछे आ रही थीं। काफी देर तक इंतजार के बाद परिवार ने कॉलोनी, पार्क और आसपास की गलियों में तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किए गए, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे पूरी कॉलोनी में मामला फैल गया और लोगों की भीड़ जुटने लगी। बेटी के अचानक गायब होने से परिवार बदहवास हो गया। देर रात परिजन प्रेमनगर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पिता ने तहरीर देकर बेटी को जल्द तलाशने की मांग की। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।

रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

परिवार के अनुसार मान्य मिश्रा ने सफेद टी-शर्ट, नीली लाइनदार शर्ट, नीली जींस और पिंक रंग की चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने किशोरी का हुलिया वायरलेस और आसपास के थानों में भी भेज दिया है। प्रेमनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम टैगोर पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि किशोरी आखिरी बार किसके साथ या किस दिशा में जाती दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग