बरेली

मोहब्बत की इबादत में टूटी मजहब की दीवार, नूरवी से माही बनी युवती, मंदिर में लिए सात फेरे, वीडियो ने हिला दिया बदायूं

जिले के थाना बिनावर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर धर्म की दीवार तोड़ते हुए हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली। गांव पुठी सराय निवासी नूर्वी ने राजकुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया।

2 min read
Jan 18, 2026

बदायूं। जिले के थाना बिनावर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर धर्म की दीवार तोड़ते हुए हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली। गांव पुठी सराय निवासी नूर्वी ने राजकुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया।

नूर्वी और राजकुमार ने 16 जनवरी 2026 को मंदिर में विवाह किया। वायरल वीडियो में युवती खुद कैमरे के सामने यह कहते हुए नजर आ रही है कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है और किसी के दबाव में आकर यह फैसला नहीं लिया। शादी के बाद नूर्वी ने अपना नाम बदलकर माही कश्यप रख लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती साफ शब्दों में कह रही है कि यह शादी उसकी अपनी इच्छा से हुई है। वह कहती है कि उसने सोच-समझकर धर्म परिवर्तन किया और अपने प्रेमी से विवाह किया। युवती का दावा है कि न तो उसे बहकाया गया और न ही उस पर किसी तरह का दबाव बनाया गया।

परिवार की नाराजगी बनी दीवार, छोड़ा मायका

युवती के मुताबिक वह राजकुमार से लंबे समय से प्रेम करती थी, लेकिन उसका परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। परिजनों की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उसे घर छोड़ने का फैसला करना पड़ा। युवती का कहना है कि परिवार के विरोध के चलते ही उसने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने का रास्ता चुना। वीडियो में युवती ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे अपने मायका पक्ष से जान का खतरा है। उसने अपनी, अपने पति और ससुराल वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। युवती ने यहां तक कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके माता-पिता जिम्मेदार होंगे।

गांव में गरमाया माहौल, चर्चाओं का दौर तेज

वीडियो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कोई इसे सच्चे प्रेम की जीत बता रहा है तो कोई इसे पारिवारिक और सामाजिक विवाद के तौर पर देख रहा है। मामला संवेदनशील होने के कारण इलाके में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को आंख मूंदकर बैठने के बजाय मामले की गंभीरता को समझना चाहिए। लोगों ने निष्पक्ष जांच कराने और दोनों पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Also Read
View All

अगली खबर