बरेली

मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला को पुलिस ने खोज निकाला, थाने पहुंचते ही कही ये बात… सुनकर चौंक गए सब

पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है, लेकिन महिला ने साफ तौर पर प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
less than 1 minute read
Jan 09, 2026
Feature image
फोटो (एआई)

बरेली। शादी और सात जन्मों के बंधन को ताक पर रखकर एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि महिला अपने मासूम बेटे को घर पर छोड़ गई और जाते-जाते जेवर, मोबाइल व आठ हजार रुपये भी समेट ले गई। मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने प्रेमी समेत उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी और उसके मायके वाले भी गाजियाबाद में ही रहते हैं। आरोप है कि 25 दिसंबर को पत्नी ने पिता के कमरे पर जाने की बात कहकर घर से कदम रखा, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि वह बिथरी चैनपुर निवासी अजीत के साथ फरार हो गई।

जेवर भी साथ ले गई थी महिला

पीड़ित का कहना है कि पत्नी घर में रखे जेवर, मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये लेकर चली गई, जबकि अपने छोटे बेटे को अकेला छोड़ गई। युवक ने आरोप लगाया कि इस साजिश में अजीत के भाई राजा, राजबहादुर और सतीश की भी भूमिका रही, जिन्होंने महिला को भगाने में पूरा सहयोग किया।

प्रेमी के रहने की जिद पर अड़ी महिला

पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है, लेकिन महिला ने साफ तौर पर प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इसे रिश्तों की मर्यादा टूटने का एक और उदाहरण बता रहे हैं।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर