बरेली

छेड़खानी करने वाले युवक ने जहर देकर की छात्रा की हत्या, पांच पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के करमपुर चौधरी गांव में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक हसन पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हसन ने पहले से ही छात्रा को परेशान कर रखा था
2 min read
Sep 28, 2024
Feature image
जानकारी देते हुए परिजन ( फ़ोटो )

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के करमपुर चौधरी गांव में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक हसन पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हसन ने पहले से ही छात्रा को परेशान कर रखा था और उसे जबरन जहर खिलाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि हसन लंबे समय से छात्रा को परेशान करता था और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उन्होंने दावा किया कि हसन घर में घुसकर छात्रा को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी हसन समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने हसन को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है कि छात्रा ने जहर खुद खाया था या उसे जबरदस्ती दिया गया था।

मामला बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र का
यह घटना बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव की है, जहां छात्रा की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। छात्रा के मामा और अन्य परिजनों का कहना है कि हसन ने कई बार उसे परेशान किया था और उसका शोषण करता था। उन्होंने बताया कि हसन ने ही घर में घुसकर उसे जहर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने आरोपी हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इज्जत नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, और हसन से पूछताछ की जा रही है। छात्रा की मौत के बाद उसके परिवार में शोक का माहौल है, और परिजन हसन को इस घटना का जिम्मेदार मान रहे हैं।

पढ़ाई में होशियार थी छात्रा
छात्रा के परिवार ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होशियार थी और पढ़ाई में उसकी गहरी रुचि थी। उनके अनुसार, हसन के गलत इरादों ने उनकी बेटी की जिंदगी छीन ली, और अब उनका घर उजड़ गया है।

Updated on:
28 Sept 2024 06:56 pm
Published on:
28 Sept 2024 06:56 pm
Also Read
View All